{"_id":"5deddb998ebc3e1bae5024c1","slug":"ten-security-personnel-caught-in-avalanche-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आए दस सुरक्षाकर्मी, जवानों की मुस्तैदी से टला बहुत बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आए दस सुरक्षाकर्मी, जवानों की मुस्तैदी से टला बहुत बड़ा हादसा
Mon, 09 Dec 2019 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
बर्फीला तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल में सोमवार को बर्फीला तूफान आया। देखते ही देखते इसकी जद में दस जवान आ गए। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जवानों की मुस्तैदी के चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। सभी को सकुशल निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
कारगिल में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बर्फीला तूफान आने के बाद हुए हिमस्खलन से पुलिस की पूरी टीम इसका शिकार हुई। आनन-फानन में सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद सभी पुलिसकर्मियों को बचाया गया। सभी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले इसी महीने की तीन तारीख को उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में चार जवान शहीद हो गए थे।
पहली घटना कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुई, जहां हिमस्खलन की चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए थे।
वहीं दूसरी घटना में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था।
यह भी पढ़ेंः सीमा से सटे गावों का दर्द जानकर आंखें भर आएंगी, लोग बोले- या तो पाकिस्तान को खत्म करो या हमें जहर दो
विज्ञापन