{"_id":"5a1968264f1c1b0d698be0e7","slug":"tempreture-breaks-ten-years-record-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पारे ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पारे ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कश्मीर में गिरता पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान ने सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच कर नवंबर माह में पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे पहले 28 नवंबर 2007 को श्रीनगर में न्यूनतम पारा रिकार्ड माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्द हवाओं के साथ घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में भी रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। वहां अगले कई दिन तक बादलों के साथ ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन