फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temporary workers on strike, sanitation system in shambles

Jammu News: अस्थायी कर्मी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था चरमराई

Sun, 06 Jul 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 06 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Temporary workers on strike, sanitation system in shambles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। नगर परिषद के अस्थाई सफाई कर्मचारी आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे बाजारों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कचरे के ढेर से आने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। इस बीच नगर परिषद की ओर से भी कोई समाधान नहीं निकालने से लोगों में रोष है।
सफाई कर्मचारियों के मुख्यमंत्री से भेंट करने के बाद भी अभी तक उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसकी वजह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। स्थानीय निवासी अजय कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि कस्बे के मुख्य मोहल्ला बन तालाब में गंदगी के ढेर लगे हैं। इसे जल्द नहीं उठाया गया, तो बीमारियां फैल सकती हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन को समय से नोटिस दे दिया था कि वह हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। बारिश के बाद परेशानी और बढ़ गई है। बाजारों व कस्बे के वार्डों में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से मांग की है कि निजी सफाई कर्मचारियों से शहर की सफाई करवाई जाए, ताकि राहत मिल सके।
विज्ञापन


जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस बारे में लिखित में मिलने पर ही काम पर वापस आ सकेंगे।
- रवि रंधावा, जिला प्रधान, सफाई कर्मचारी संगठन

हमने निजी सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई के लिए लगाया है। मुख्य चौक हाईवे व आसपास के बाजारों से गंदगी के ढेर उठाए जा रहे हैं। कस्बे के लोगों से अनुराेध है कि जब तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, घर व दुकानों की गंदगी को बाजारों व गलियों में न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोधराज, सीइओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed