फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temporary personnel of the water power department blocked the road in reasi

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
Temporary personnel of the water power department blocked the road in reasi
रियासी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर कटरा-पौनी सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। वीरवार दोपहर को अस्थायी कर्मचारी कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और एक्सइएन से बकाया वेतन के बारे में पूछा गया। संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी कटरा-पौनी मार्ग पर धरना दे कर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रधान देवेंदर सिंह ने बताया कि वह लोग पिछले पंद्रह दिनों से वेतन पर सफाई मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कुछ बताया नहीं जा रहा है। मैकेनिकल के एक्सइएन अपने कार्यालय में ही नहीं आ रहे हैं। उन्हें बताया जाए, चौबीस दिन का वेतन क्यों मिला, मात्र सात-आठ लोगों को पूरे महीने का वेतन दिया गया। मार्ग बंद होने का पता चलने पर नायाब तहसीलदार बलदेव राज, एसएचओ सुमित शर्मा पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बात की, लेकिन कर्मी डीसी से मिलने की बात पर अडे़ रहे। लगभग दो घंटे तक मार्ग बंद होने के बाद कर्मचारी जिला अधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। एक्सइएन अशोक गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से फंड उपलब्ध हुए थे उसी हिसाब से वेतन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed