फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temperatures rise in plain areas including Jammu

Jammu News: जम्मू समेत मैदानी इलाकों में पारे में उछाल, छूट रहे पसीने

विज्ञापन
Temperatures rise in plain areas including Jammu
तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचा, भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन

बीते दो वर्षों से ज्यादा गर्म रही 14 मई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों पारे में उछाल से पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम के साफ रहने से भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इससे मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों के पारे में भी वृद्धि होगी। बीते दो वर्षों की तुलना में 14 मई ज्यादा गर्म रही।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.0 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.2, बटोत में 28.3, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 27.6 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का पारा 23.0 और गुलमर्ग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---
तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, दोपहर में बाहर न निकलें
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने पर एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें लोगों से पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन आदि से बचा जा सके। इसके साथ लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहरी गतिविधियां न करने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो-तीन वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्म रही 14 मई
पिछले साल की तुलना में इस साल मई में अब तक का पारा ज्यादा दर्ज किया गया है। 14 मई 2024 को अधिकतम तापमान38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 की 14 मई को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed