{"_id":"677eb8fce087ed6e68e41e591f449e84","slug":"temperature-in-kashmir-valley-above-average-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी का पारा सामान्य से ऊपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी का पारा सामान्य से ऊपर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के लगातार साफ रहने से पसीने छूटने लगे हैं। जम्मू और श्रीनगर का तापमान सामान्य से लगातार ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में गर्मी और सताएगी। पिछले एक हफ्ते के दौरान पारे में 12 डिग्री तक उछाल आया है। रविवार को भी जमकर तपिश का अहसास हुआ। रविवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। तेज धूप से दोपहर को बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। लगातार तापमान में उछाल से लोगों ने पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम के पिछले चार दिन से साफ रहने से गर्मी का असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। दिन के समय लोग बाजारों में आने से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन
जिस तरह तापमान लगातार ऊपर जा रहा है उससे आने वाले दिनों में लोगों को तीस डिग्री तक गर्मी झेलनी पड़ेगी। पिछले हफ्ते यहां जम्मू का अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर अटका था वह रविवार को सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवरात्र के दौरान देशभर से श्री माता वैष्णो देवी और अन्य प्रमुख मंदिरों में पहुंचने वाले यात्रियों को भी गर्मी सहनी पड़ रही है।
आलम यह है कि दिन के समय सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। लेह में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।