{"_id":"5cf4450fbdec22075a3beb47","slug":"temperature-goes-over-42-degrees-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आसमान से बरस रही ‘आग’, पारा 42 डिग्री के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आसमान से बरस रही ‘आग’, पारा 42 डिग्री के पार
Mon, 03 Jun 2019 03:22 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 03 Jun 2019 03:22 AM IST
सार
-सूर्य देव के रौद्र रूप से रविवार को भी सुबह से ही तपता रहा जम्मू -रियासत के कुछ इलाकों में आज बारिश के हैं आसार
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में चढ़ते पारे से रविवार को भी कोई राहत नहीं मिल पाई। आलम यह रहा कि जम्मू में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग ज्यादातर घरों केअंदर ही दुबके रहे। हालात गनीमत की बात यह हैं कि सोमवार तीन जून को रियासत में कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं और इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
रविवार को भी सुबह सबेरे से ही जम्मू तंदूर की तरह तपता रहा। देखते-देखते सुबह नौ बजे के बाद ही पारा चालीस डिग्री के पार पहुंच गया। यहां पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रिकार्ड तो हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू में सूर्य देव ने सुबह से ही रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश में इजाफा होता चला गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में हर कोई झुलस रहा था। प्रचंड गर्मी से सड़कों पर जरूरी काम पड़ने पर लोग निकल पा रहे थे। बाजारों से खरीदारों की भीड़ भी गायब है।
विज्ञापन
गर्मी के साथ साथ बिजली ढांचे पर लोड बढ़ने से अघोषित कटौती ने भी लोगों को परेशान किया हुआ हैं और प्रचंड गर्मी और कटौती से हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। इधर मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू और कश्मीर में सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर में बारिश की ज्यादा संभावना हैं। वहीं जम्मू में दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।