फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature goes minus in srinagar snowfall soon in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पारा माइनस पहुंचा, 8-9 दिसंबर को कश्मीर में बर्फबारी के आसार

Mon, 03 Dec 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 03 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
temperature goes minus in srinagar snowfall soon in jammu kashmir
- फोटो : फाइल
जम्मू कश्मीर में फिर इंद्रदेव मेहरबान होंगे। 8-9 दिसंबर को कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसका असर जम्मू और लद्दाख में भी दिखेगा। 5-6 दिसंबर को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच रविवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात बीती। न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। शीत लहर जारी है। 
विज्ञापन


आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की सूरत में पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और श्रीनगर लेह मार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा, लेकिन प्रात: और रात्रि के पारे में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 3-4 दिन में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

 
स्थान         न्यूनतम तापमान 

द्रास            माइनस 14.0
लेह             माइनस 10.9
कारगिल      माइनस 9.2
पहलगाम     माइनस 5.2
गुलमर्ग        माइनस 4.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed