फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temp in jammu crosses 35 degree, 27 in srinagar

गर्मी ने तेवर दिखाए, जम्मू में पारा 35 पार

Fri, 24 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
temp in jammu crosses 35 degree, 27 in srinagar

साफ मौसम के बीच गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। घाटी के अधिकांश ठंडे इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। जम्मू में शुक्रवार को इस सीजन के अब तक के सबसे गर्म दिन में तापमान 35 के पार हो गया। गर्मी से पशु पक्षियों के साथ हर कोई बेहाल होने लगा है। गर्मी में बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी और मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से पारे के ऊपर जाने का सिलसिला जारी है। जम्मू में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और दोपहर तक बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। यहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 20.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जन्नत कहे जाने वाले श्रीनगर में भी दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी तपिश लगातार बढ़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम में भी गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। यहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में पहलगाम की सबसे सर्द बीती रात गुजरी। स्कीइंग विश्व विख्यात गुलमर्ग में भी सामान्य से चार डिग्री ऊपर 16.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम 3.0 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में गर्मी से अभी कोई निजात नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed