फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   telecom syestem

इंटरनेट सेवाएं पांचवें दिन भी रही बाधित

विज्ञापन
telecom syestem
जम्मू। राज्य में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को पांचवें दिन भी प्रभावित रहने से लाखों उपभोक्ता परेशान रहे। छात्र बार-बार मोबाइल चेक करते रहे, मगर इंटरनेट सिगनल गुल ही रहा। वहीं, इंटरनेट सेवाएं ठप होने से शहरवासी मनोरंजन के साधनों से भी वंचित रहे। सोशल साइट तक नहीं खुल पाई। उपभोक्ताओं को जरूरी जानकारियां भी हासिल नहीं हो पाई। शुक्रवार को भी लोगों को अपनी बात मैसेज से भेजनी पड़ी। वाट्सएप और मैसेंजर पर संदेश का आदान-प्रदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोगों को रिश्तेदारों से संपर्क करने के लिए फोन कर बात करनी पड़ी है। बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, जीयो मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रही हैं। बीएसएनएल के अनुसार अभी हालात सामान्य नहीं हैं। इस कारण इंटरनेट सेवाएं प्रभावित है। हालात सामान्य होने पर इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएगी। इसका असर व्यापार पर भी पड़ा है। दुकानदार सामान के लिए आनलाइन आर्डर भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

----
सिगनल आने की अफवाहों का बाजार गर्माया
दिन में सिगनल आने की अफवाहें चलती रही। इस दौरान लोग बार-बार सिगनल चेक करते रहे। बार-बार फोन स्विच आन और आफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed