{"_id":"63cfca84d566ed766a3d47e5","slug":"tekecom-syestem-in-jodiyan-rspura-news-c-10-1-31608-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कलाह गांव में मोबाइल टावर लगवाने का केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कलाह गांव में मोबाइल टावर लगवाने का केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पिछले दिनों राज्य में दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समक्ष छंब के लोगों की समस्या को रखते हुए सीमावर्ती गांव कलाह में मोबाइल टावर लगाने तथा फील्ड फायरिंग रेंज सामोआ जेड टु सेक्टर का, जिसमें गांव बरडोह, मन्ना और कालाकस के लोग आते हैं, को 2016 से मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया था, जिस पर अमल करते हुए केंद्रीय मंत्री ने रक्षा और संचार मंत्री को पत्र लिखकर दोनों समस्याओं को हल करने के लिए कहा है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को छंब विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सुरेश शर्मा ने सांसद जुगल किशोर के निवास पर छंब के दूर दराज क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए कलाह गांव में मोबाइल टावर और फील्ड फायरिंग रेंज सामोआ के बारे में अवगत कराया। सोमवार को सुरेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में रक्षा मंत्री और संचार मंत्री से मोबाइल टावर और बरडोह, कालाकस , मन्ना फायरिंग रेंज के मुआवजे को लेकर पत्र लिखा। अब उनकी उम्मीद जगी है, दोनों समस्याओं का हल होगा। लोगों ने केंद्रीय मंत्री, सांसद जुगल किशोर, भाजपा जिला सचिव सुरेश शर्मा का धन्यवाद किया है।