फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teenagers Enthusiast about covid vaccination in Jammu Kashmir said no pain due to needle injection

स्वास्थ्य अभियान: सुई लगने पर नहीं होता दर्द, बच्चों का छूमंतर हो रहा डर, जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण को लेकर उत्साह

Sat, 26 Mar 2022 09:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 09:07 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। अभिभावकों के साथ बच्चे पहुंच रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण के रिएक्शन का अभी कोई भी मामला नहीं आया है।
 

विज्ञापन
Teenagers Enthusiast about covid vaccination in Jammu Kashmir said no pain due to needle injection
सरकारी मिडिल स्कूल रिहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्स के हाथ में इंजेक्शन की सिरिंज देखकर मन में डर स्वाभाविक है। खासतौर पर बच्चों में इसका जबरदस्त फोबिया रहता है। लेकिन कोविड टीके की बिना दर्द के सुई लगते ही बच्चों में डर छूमंतर हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन


ग्यारह दिन में ही डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों पर अभिभावक बड़ी संख्या में बच्चों को टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों में पहली खुराक के बाद 28 दिन के अंतराल में दूसरी खुराक लेने को लेकर भी उत्साह है। प्रदेश में बच्चों को कोर्बेवैक्स की खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में पहले दिन बच्चों के टीकाकरण को लेकर उत्साह थोड़ा कम था। पहले दिन 10775 बच्चों को टीके की पहली खुराक दी गई थी, लेकिन अभियान आगे बढ़ने के साथ अभिभावकों और बच्चों के मन में विभिन्न तरह की भ्रांतियां और डर काफी हद तक दूर हो गया है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 से 30 हजार बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण की सरकारी लड़कियों के मिडिल स्कूल रिहाड़ी में पड़ताल की गई, तो देखा गया कि इस स्कूल के साथ बड़ी संख्या में अन्य स्थानीय अभिभावक भी बच्चों को टीके की खुराक देने के लिए पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह था कि स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के भीतर और बाहर तक अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड़ जुटी थी। स्कूल में एक ही दिन में सौ से अधिक बच्चों का टीकाकरण कर दिया गया। इसके लिए चिकित्सा टीमों और स्कूल स्टाफ के बेहतर समन्वय के साथ काम को अंजाम दिया। प्रदेश में टीकाकरण से किसी बच्चे को कोई रिएक्शन की सूचना नहीं है।

ग्यारह दिन में 30 फीसदी टीकाकरण, शोपियां का बेहतर प्रदर्शन
जम्मू। ग्यारह दिन में जम्मू-कश्मीर में 12 से 14 आयु वर्ग की अनुमानित 599700 आबादी पर 30 फीसदी से अधिक बच्चों का टीकाकरण कर लिया गया है। कश्मीर संभाग के शोपियां जिले ने बेहतर प्रदर्शन कर 70 फीसदी से अधिक के टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इसके अलावा जिला उधमपुर, कठुआ, रामबन ने 50 फीसदी से अधिक लक्ष्य को हासिल कर लिया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी टीकाकरण को गति दी जा रही है।



पहले लग रहा था डर, पर कुछ नहीं हुआ
सरकारी मिडिल स्कूल रिहाड़ी में सातवीं कक्षा के छात्र प्रथम ने बताया कि टीके की खुराक लेने से पहले डर लग रहा था, लेकिन सुई लगने का पता ही नहीं चला। इस टीके को लगवाने से विभिन्न तरह के वायरस से बचाव होगा।

टीके से मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा
छात्र जतिन ने कहा कि टीके की खुराक लेने के लिए उसे शिक्षकों ने प्रोत्साहित किया। अब उसे पता है कि इस टीके को लगाने से उसे स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।

मिलकर कोविड को हराएंगे
छात्र अंश गुप्ता ने कहा कि कोविड टीके की खुराक लेकर वह कोविड को हराने में अपना योगदान देंगे। अब कोविड से बच्चे भी सुरक्षित हैं और वह बेहतर ढंग से अपनी गतिविधियां कर पाएंगे।

टीकाकरण से कोविड पर नियंत्रण पाया
छात्र सोनू ने कहा कि टीका लगने से पहले मन में डर जरूर था, लेकिन सुई लगने से ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है। भारत में बेहतर टीकाकरण से कोविड पर नियंत्रण पाने में मदद मिली है।

बच्चे भी कोविड को मात देंगे
सातवीं कक्षा की छात्रा निहती ने कहा कि उन्हें अपने शिक्षक द्वारा टीके की खुराक लगाने के लिए जानकारी दी गई थी। किसी वायरस से लड़ने के लिए सुरक्षित टीका लेना एक अलग एहसास रहा है। कोविड को हम मात देंगे।

टीका लगाने से आत्मविश्वास बढ़ा
छात्रा मोखिता ने कहा कि टीका लगने के बाद मुझे किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या नहीं आई है। टीका लगाने के बाद कोविड को लेकर मेरे भीतर आत्मविश्वास बढ़ा है।

टीकाकरण के लिए सभी सुविधाएं
लड़कियों के सरकारी मिडिल स्कूल रिहाड़ी की प्रभारी किरण बाला ने बताया कि स्कूल में टीकाकरण के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएंकी गई हैं। इसमें चिकित्सा स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर स्कूल स्टाफ काम कर रहा है। टीके की खुराक देने के बाद बच्चों को ऑब्जर्वेशन कमरे में 20 से 25 मिनट

बिठाया जाता है। स्कूल के अलावा अन्य स्थानीय बच्चों को भी टीकाकरण का लाभ दिया जा रहा है।

टीकाकरण से ही कोविड से बचाव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि टीकाकरण से ही कोविड से उचित बचाव किया जा सकता है। 12 से 14 आयु वर्ग में आगामी दिनों में अनुमानित आबादी को कवर कर लिया जाएगा। इसके बाद बच्चे भी कोविड से सुरक्षित हो जाएंगे। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को जल्द टीके की खुराक लगवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed