{"_id":"608f99f09cb9fd2e5e12747d","slug":"teachers-will-be-transferred-online-in-jammu-transparency-will-be-in-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: ऑनलाइन होंगे शिक्षकों के तबादले, प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: ऑनलाइन होंगे शिक्षकों के तबादले, प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता
Mon, 03 May 2021 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 02:02 PM IST
सार
प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठन सरकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने और पारदर्शिता लाने के लिए विभाग पहली बार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर काम कर रहा है। तबादलों में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के तबादलों के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
एनुअल ट्रांसफर ड्राइव (एडीटी) के तहत शिक्षा विभाग ने अस्थायी ट्रांसफर सूची को प्रदर्शित किया है। कोविड के कारण इस प्रक्रिया को पूरा करने में थोड़ा समय लगेगा। एनुअल ट्रांसफर ड्राइव के तहत विभाग ने इस बार शिक्षकों से तबादले के लिए विषयवार ऑनलाइन आवदेन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके तहत 12 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे। एडीटी से सबसे अधिक उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो लंबे समय से एक स्थान पर ड्यूटी दे रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने कहा कि इस पहले से विभाग के पास शिक्षकों का एक डाटाबेस बनेगा, जिसमें पता चलेगा कौन सा शिक्षक किस स्थान पर कितने समय से तैनात है।
विज्ञापन
इससे न सिफ उन शिक्षकों को सुविधा मिलेगी जो लंबे समय से दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे हैं, बल्कि उन शिक्षकों पर भी गाज गिरेगी जो राजीनितक रसूख और भाई भतीजावाद के चलते शहरों में लंबे समय से अटैचमेंट का लड्डू खा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगले आदेश तक प्रदेश में रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज 31 मई तक बंद
यह भी पढ़ें- दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता