फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers have no sailery

शिक्षकों के घरों में इस बार नहीं मनेगी ईद

Tue, 29 Jul 2014 01:30 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
teachers have no sailery

लेकिन इनमें से केवल सात पदों पर ही जेडईओ नियुक्त हैं। बाकी के आठ पद रिक्त पड़े हैं। आठ पदों के कार्यभार या तो किसी प्रिंसिपल के पास है या किसी हेडमास्टर के पास। ये अधिकारी पूरा समय अपने-अपने अतिरिक्त जोनों में नहीं दे सकते हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि समय पर वेतन प्रदान करने में समस्या आती है। वहीं राजोरी टीचर्स यूनियन के जिला प्रधान राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह रिक्त पड़े जेडईओ के पदों को जल्द भरें, ताकि समय पर हर कार्य हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को ईद पर सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन दे देना चाहिए था।

‌शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला वेतन

teachers have no sailery

आज ईद है, लेकिन कई सरकारी विभाग ऐसे हैं, जहां के कर्मचारियों को ईद के पर्व पर अभी तक वेतन ही नहीं मिला है। विशेषकर शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर उनमें काफी रोष है।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान शाहबाज मुगल ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि ईद से पहले ही सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

लेकिन उनका भरोसा पूरा नहीं होने से शिक्षकों में काफी रोष है। मुगल ने राज्य सरकार के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि यदि ईद के पर्व पर भी हमें वेतन नहीं मिला तो मुख्यमंत्री ही इसके पूरे जिम्मेदार हैं। जिले में करीब 15 शिक्षा जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed