{"_id":"4a5c294d0588b7bd532f7c648ef10225","slug":"teachers-forum-rage-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स फोरम में राज्य सरकार के प्रति रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर्स फोरम में राज्य सरकार के प्रति रोष
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं को उठाया गया। फोरम के प्रांतीय महासचिव सतीश दत्ता की अध्यक्षता मेें हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई बैठक में रहबर-ए-तालीम व थर्ड टीचर्स के प्रति सरकार के मानवीय रवैये पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
फोरम ने इन आरईटी व थर्ड टीचर्स को परीक्षा ड्यूटी के खिलाफ 19 मार्च को जारी किए आदेश की आलोचना की। दत्ता ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वह इन शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाएं। उन्हाेंने कहा कि आरईटी व थर्ड टीचर्स की वजह से राज्य का साक्षरता दर बढ़ा है। यह शिक्षक महज 1500-3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर काम करते हैं।
विज्ञापन
फोरम ने कहा कि यदि यह आर्रइटी और थर्ड टीचर्स मतगणना ड्यूटी कर सकते हैं, आठवीं की परीक्षा में ड्यूटी दे सकते हैं, तो फिर 10वीं-12वीं की परीक्षा में ड्यूटी क्यों नहीं दे सकते हैं। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे। सुरजीत सिंह, संजीव सिंह, कस्तूरी लाल, स्मिता, सलोनी, वंदना सरमाल, अंजूरानी, शामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन