{"_id":"61351b5e8ebc3e07583c910b","slug":"teachers-day-samba-news-jmu2430201107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एस राधा कृष्णन के योगदान पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एस राधा कृष्णन के योगदान पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
जीडीसी खौड़ ने मनाया शिक्षक दिवस
ज्यौडियां। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधा कृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज खौड की एनएसएस और एनसीसी इकाइयों ने शिक्षक दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हंस राज और स्टाफ ने डॉ. राधा कृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. गुरविंदर कौर ने डॉ. एस राधा कृष्णन के जीवन इतिहास और राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कोविड -19 महामारी के बीच शिक्षकों और प्रौद्योगिकियों की बदलती भूमिका विषय पर एक अंतर-कॉलेज संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चौथे सेमेस्टर की भारती देवी, छठे सेमेस्टर की विशाली देवी तथा छठे सेमेस्टर की शिवानी भगत ने प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मोमेंटो से सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. सीमा सूदन, प्रो. दलीप कुमार और डॉ. सूरज प्रकाश निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों की बदलती भूमिका का वर्णन किया, और उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय में ईमानदारी के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।