फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers are doing job without salary

भूखे पेट कैसे बांटे ज्ञान!

Mon, 13 Apr 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 13 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
teachers are doing job without salary

स्कूली बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का दावा करने वाली सरकार गुरुजनों से बेगार करवा रही है। हालत यह है कि उन्हें 16 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे भयंकर आर्थिक परेशानियां झेेल रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों की लंबित मांगों पर जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। दयालाचक में आयोजित एसोसिएशन के सांबा और कठुआ जिला के जोन स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में मांगें पूरी न होने पर सरकार को शिक्षकों का आक्रोश झेलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से पूछा है कि आखिर भूखे पेट वे बच्चों को शिक्षा देने का काम कैसे जारी रख सकते हैं? बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि जो शिक्षक देश का भविष्य तैयार करते हैं, उनका भविष्य खुद ही अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे खुद तो बिना वेतन मिले दूसरों के बच्चों को ज्ञान बांट रहे हैं, जबकि 15-16 माह से वेतन न मिलने से खुद वे अपने बच्चों की फीस नहीं जमा करवा पा रहे हैं।

वहीं, शिक्षा पर लंबे-चौड़े वादे करने वाली सरकार को न बच्चों और न ही गुरुजनों के भविष्य की कोई फिक्र है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत शिक्षक कार्यरत मुलाजिमों को पिछले सोलह महीनों से वेतन नहीं दिया गया है।


मास्टर ग्रेड शिक्षकों का वेतन भी सात महीनों से लंबित है। स्कूलों में मिड-डे मील के लिए शिक्षकों पर देनदारी का आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा का दावा करने वाली सरकार ने स्कूलों में अभी तक नि:शुल्क किताबों का वितरण नहीं किया है।

राजीव कुमार, जुल्फिकार अली, राज कुमार, मदन सिंह, किशोरी लाल आदि ने कहा कि सरकार स्कूली बच्चों और शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। लिहाजा अब कड़े संघर्ष का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed