फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teacher Day: rajouri sunderbani History teacher vinod raina help students to be master of employment

Teacher Day: इतिहास के अध्यापक, रोजगार के मास्टर; सृजन के गुरु बने विनोद रैना, शिक्षक दिवस पर पढ़ें खास खबर

Tue, 05 Sep 2023 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

शिक्षक विनोद रैना को लोग और बच्चे इनको साथी के नाम से ज्यादा जानते हैं। यह सुंदरबनी के बच्चों के लिए द्रोणाचार्य बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन
Teacher Day: rajouri sunderbani History teacher vinod raina help students to be master of employment
शिक्षक विनोद रैना - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के सुंदरबनी के शिक्षक विनोद रैना को लोग और बच्चे इनको साथी के नाम से ज्यादा जानते हैं। यह सुंदरबनी के बच्चों के लिए द्रोणाचार्य बनकर उभरे हैं। विनोद रैना इतिहास के अध्यापक हैं लेकिन बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। कौशल विकास केंद्र खोलकर अब तक 300 लड़कियों को रोजगार दे चुके हैं।

विज्ञापन


इस तरह से वह रोजगार देने के मास्टर और नित नए काम कर सृजन के गुरु बन चुके हैं। वह वेतन से 10 लाख रुपये से ज्यादा पैसे खर्च कर बच्चों के उत्थान के लिए पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र और कौशल विकास केंद्र का निर्माण करवा चुके हैं। कौशल विकास केंद्र में सिलाई सीख बच्चियां अपना रोजगार चला रही हैं। बड़ी बात यह है कि इनको मशीनें तक इन्होंने ही उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन


शिक्षक विनोद रैना (साथी) ने शिक्षा विभाग में तैनाती के साथ ही बच्चों के भविष्य का साथी बनने का फैसला लिया। हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी में पहली तैनाती के बाद स्कूल परिसर में करीब पौने चार लाख रुपये की लागत से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर एक अध्ययन केंद्र एवं पुस्तकालय का निर्माण करवाया। करीब 10 सालों से इस अध्ययन केंद्र एवं पुस्तकालय का प्रयोग यहां के गरीब बच्चे कर रहे हैं। इन कार्यों के चलते उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजाबाईं स्कूल का कौशल एवं परामर्श केंद्र दिखा रहा जीने की राह

अध्यापक विनोद रैना का स्थानांतरण हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबाईं में हुआ, तो वहां पर करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से महाराजा हरि सिंह के नाम पर कौशल केंद्र का निर्माण करवाया। यह केंद्र खास कर जरूरतमंद बच्चियों के लिए समर्पित है। इस केंद्र में शिक्षा हासिल कर करीब 300 बच्चियां बुटीक सहित अन्य केंद्र खोल कर अपना रोजगार चला रही हैं। यहां पर तनावग्रस्त बच्चों की भी काउंसलिंग की जाती है।

वह कई गरीब बच्चियों की शादी में योगदान दे चुके हैं। कोराना महामारी के समय उन्होंने लोगों को जागरूक किया। वर्तमान में वह इंचार्ज जोनल काउंसलिंग कोऑर्डिनेटर भी हैं।

मेरा थैला मेरी पहचान मुहिम चलाई, पांच हजार थैले बनाकर मुफ्त में बांटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर उप जिला सुंदरबनी में मेरा थैला मेरी पहचान मुहिम चलाकर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल में बनाए गए कौशल विकास केंद्र में पांच हजार कपड़े के थैले बना कर लोगों में निशुल्क वितरित किए।

बच्चों का साथी बनना ही एकमात्र लक्ष्य

शिक्षक विनोद रैना ने बताया कि शिक्षा विभाग में नियुक्त हैं। उनका एक ही ध्येय और कर्तव्य बच्चों के भविष्य के साथी बनना है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। वह बच्चों के लिए हर वो कदम उठाने के लिए तैयार हैं जो उनके विकास के लिए जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed