{"_id":"5c8be764bdec22143356c82a","slug":"teacher-being-abducted-from-his-home-by-militants-in-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बीजेपी की रैली में शामिल हुआ शिक्षक, आतंकियों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बीजेपी की रैली में शामिल हुआ शिक्षक, आतंकियों ने किया अपहरण
Fri, 15 Mar 2019 11:26 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों ने एक सरकारी टीचर का शुक्रवार की सुबह अपहरण कर लिया। उसकी पहचान अब्दुल हमीद निवासी डंगेरपोरा शोपियां के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार वह श्रीनगर में बीजेपी की रैली में शामिल होने पहुंच गए थे, जिससे आतंकी चिढ़ गए।
पुलिस सूत्र के अनुसार अब्दुल हमीद को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आतंकवादी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। 24 घंटे के भीतर आतंकियों ने नेकां के एक कार्यकर्ता को जहां गोली मारकर घायल किया वहीं डोगरीपोरा में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
दो युवाओं पर लगा पीएसए
पुलवामा में दो और युवाओं पर सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए) लगाया गया है। उन्हें शुक्रवार को जम्मू की कोट भलवाल जेल भेजा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि झगिगम के नजीर रशीद भट और रहपो गांव के आशिक नबी डार पर पीएसए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नजीर और आशिक के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। कई लोगों को हाल के दिनों में बुक किया गया है और उनमें जमात-ए-इस्लामी के नेता भी शामिल हैं। वहीं अनंतनाग में भी जुमे की नमाज के बाद रैली निकाली गई। इसमें हाल के दिनों में मौलाना मुश्ताक अहमद वीरी पर लगाए गए पीएसए का विरोध किया गया।
छात्रों से मारपीट का वीडियो वायरल, शिक्षक गिरफ्तार
पुलवामा के अवंतीपोरा में एक स्कूल में नाबालिग छात्रों की पिटाई करने के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक स्कूल शिक्षक नाबालिग बच्चों की पिटाई करते हुए देखा गया। इस आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। अवंतीपोरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों पर अपमानजनक तरीकों से किसी भी शारीरिक या मानसिक दंड के प्रति वह जीरो टोलरेंस दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
J&K Police on reports of a man being abducted from his home in Shopian, J&K: The individual who is being reported as abducted in Shopian is present at his home. We are ascertaining details. pic.twitter.com/jtn2hBupqD
— ANI (@ANI) March 15, 2019विज्ञापन