नप गए देर से स्कूल आने वाले मास्टरजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर ड्यूटी न आने पर शिक्षा विभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सरकारी मिडिल स्कूल तलवाड़ा के हेडमास्टर को सस्पेंड करने के साथ ही गैरहाजिर पाए गए दो अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया।
बुधवार की सुबह मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सन्याल ने मिडिल स्कूल तलवाड़ा का औचक दौरा किया। उन्होंने स्कूल खुलने के आधे धंटे बाद तक भी स्कूल में न पहुंचने पर हेडमास्टर समेत दो अध्यापकों के खिलाफ यह कार्रवाई की।
अध्यापकों के देर से आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। सीईओ ने गैरहाजिर मिले इंचार्ज हेडमास्टर प्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि गैरहाजिर मिलीं दो महिला अध्यापिकाओं का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
स्कूल में ज्यादातर बच्चे विस्थापित वर्ग के
गैरहाजिर मिले तीनों अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। बताते चलें कि तलवाड़ा में स्थित इस सरकारी मिडिल स्कूल में ज्यादातर बच्चे विस्थापित वर्ग के हैं। इस स्कूल में भयंकर अव्यवस्था है।
अक्सर ध्यापकों के स्कूल में न आने की शिकायत के बाद सीईओ ने बुधवार को स्कूल का औचक दौरा किया था। सीईओ ने स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी लोग अपनी ड्यूटी को सही प्रकार से अंजाम दें और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न करें।