{"_id":"67cca89e90abaddb96025d6e","slug":"tb-patient-is-in-distress-x-ray-technician-keeps-watching-volleyball-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101768-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टीबी मरीज बेहाल, एक्स-रे तकनीशियन देखता रहा वॉलीबाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टीबी मरीज बेहाल, एक्स-रे तकनीशियन देखता रहा वॉलीबाॅल
Sun, 09 Mar 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी नियंत्रण के लिए सरकार चला रही 100 दिवसीय प्रोग्राम, पांच घंटे ठप रहा एक्स-रे, मरीजों को पैसे खर्च करने पड़े
अरनिया। अरनिया अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा के बावजूद शनिवार को टीबी मरीज एक्स-रे के लिए दर-दर भटकते रहे।
तकनीशियन सुबह हाजिरी लगाकर वॉलीबाल मैच देखने गया था। पांच घंटे बाद शाम तीन बजे अस्पताल वापस लौटा। मरीजों को बाहर पैसे खर्च करके एक्स-रे कराने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार को अरनिया अस्पताल में सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे बजे तक एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिली। टीबी और हड्डी रोग के मरीज परेशान रहे। लोगों को प्राइवेट में पैसे देकर एक्स-रे करवाना पड़ा।
अरनिया अस्पताल में तैनात एक्स-रे तक्नीशियन विजय कुमार अस्पताल में हाजिरी लगाकर काकू दे कोठे गांव में पुलिस की ओर से करवाई जा रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता देखने गए थे। जिन मरीजों के पास पैसे थे उन्होंने अपना एक्सरे बाहर से कराया। मगर गरीब लोग दिनभर एक्स-रे टेक्नीशियन की राह देखते रहे और उनके न आने पर निराश होकर वापस चले गए। अस्पताल में जेडएमओ प्रेमलाल से एक्स-रे टेक्निशियन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी अस्पताल में ही लगाई गई है। वह अपनी मर्जी से वॉलीबाल प्रतियोगिता देखने गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जाने के लिए मना किया था। संवाद
एक्स-रे तकनीशियन विजय कुमार ने कहा कि वह सुपरवाइजर फार्मासिस्ट सूरम चांद के साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गए हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में जाने के लिए उन्हें ड्यूटी रोस्टर ऑर्डर किया गया है।
विज्ञापन
विजय कुमार के इंचार्ज जेडएमओ प्रेमलाल ड्यूटी पर उनकी गैर हाजिरी बता रहे हैं और एक्स-रे तकनीशियन ड्यूटी रोस्टर में अपनी ड्यूटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखा रहे हैं। निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. राकेश मगोत्रा बीएमओ बिश्नाह घनश्याम सिंह ने इस मामले में फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया।