फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Task force constituted for employment generation under Mission Youth in J&K

जम्मू कश्मीर: मिशन यूथ के तहत रोजगार सृजन के लिए टास्क फोर्स का गठन

Fri, 25 Mar 2022 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 01:51 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए टास्क फोर्स के गठन किया गया है। टास्क फोर्स में वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू को अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Task force constituted for employment generation under Mission Youth in J&K
Youth - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार ने मिशन यूथ के तहत पहचान किए गए 225 स्थानों पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी प्रदान की है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। टास्क फोर्स में वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू को अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा आवास और शहरी विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव धीरज गुप्ता व पशु एवं भेड़ पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव नवीन चौधरी को सदस्य बनाया गया है। टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों में बागवानी विभाग के प्रशासनिक सचिव, कृषि उत्पाद विभाग के प्रशासनिक सचिव, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रशासनिक सचिव, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव, परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव, वन और पर्यावरण विभाग के प्रशासनिक सचिव, पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मिशन यूथ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को भी टास्क फोर्स में सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed