{"_id":"623d7b7c319ea26d2c531c25","slug":"task-force-constituted-for-employment-generation-under-mission-youth-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: मिशन यूथ के तहत रोजगार सृजन के लिए टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: मिशन यूथ के तहत रोजगार सृजन के लिए टास्क फोर्स का गठन
Fri, 25 Mar 2022 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:51 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए टास्क फोर्स के गठन किया गया है। टास्क फोर्स में वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
Youth
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार ने मिशन यूथ के तहत पहचान किए गए 225 स्थानों पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी प्रदान की है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। टास्क फोर्स में वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा आवास और शहरी विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव धीरज गुप्ता व पशु एवं भेड़ पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव नवीन चौधरी को सदस्य बनाया गया है। टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों में बागवानी विभाग के प्रशासनिक सचिव, कृषि उत्पाद विभाग के प्रशासनिक सचिव, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रशासनिक सचिव, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव, परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव, वन और पर्यावरण विभाग के प्रशासनिक सचिव, पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मिशन यूथ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को भी टास्क फोर्स में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन