{"_id":"6a1ca18d17302a22850ea996","slug":"tariq-khan-film-festival-jammu-news-c-10-jmu1062-926946-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश की कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में जुटे तारिक खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश की कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में जुटे तारिक खान
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के युवा फिल्मकार और निर्माता तारिक खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी फिल्म बॉम्बे स्टोरी का प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में सफल प्रीमियर हुआ जहां दर्शकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से सराहना मिली।
तारिक खान के अनुसार लंबे समय से स्थानीय और क्षेत्रीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। फिल्मों में सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलती है। फिल्मों के जरिये प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार सआदत हसन मंटो की कालजयी कहानियों से प्रेरित फिल्म का प्रदर्शन खचाखच भरे थियेटर में किया गया। इसमें मानवीय भावनाओं, सामाजिक यथार्थ और रिश्तों की जटिलताओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। मौनी रॉय, अनुप्रिया गोयनका, राहत शाह काजमी, शोएब निकाश शाह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी मंटो की साहित्यिक दृष्टि से प्रेरणा लेकर समाज और इंसानी रिश्तों के कई पहलुओं को सामने लाती है। इससे पहले उनकी चर्चित फिल्में आइडेंटिटी कार्ड, लिहाफ-द क्विल्ट और साइड ए साइड बी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराही जा चुकी हैं और कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन लोकेशंस
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉम्बे स्टोरी की सफलता भारतीय सिनेमा और जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तारिक का कहना है कि जम्मू में फिल्म जगत के लिए काफी कुछ है। प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन लोकेशंस हैं। जरूरत है तो उसे एक्सप्लोर करने की। फिल्म लव इन वियतनाम की भी जम्मू में शूटिंग की थी।