{"_id":"5c729395bdec22108404d0f3","slug":"tarigam-kulgam-encounter-jammu-kashmir-police-dsp-operation-aman-thakur-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में जीवन संघर्ष की बड़ी सीख दे गए डीएसपी अमन, दो आतंकियों को मार हुए शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में जीवन संघर्ष की बड़ी सीख दे गए डीएसपी अमन, दो आतंकियों को मार हुए शहीद
Sun, 24 Feb 2019 06:22 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 24 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
DSP Aman Thakur
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन कुलगाम शहीद हुए हैं जबकि सेना का भी एक जवान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अबतक चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। स्थिति न बिगड़े इसलिए मोबाइल इंटरनेट को ठप कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तुरीगाम इलाके में जैश के आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने पकड़े जाने के डर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डोडा निवासी व डीएसपी ऑपरेशन (कुलगाम) अमन ठाकुर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय के बाद सैन्य अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।