फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Target Killing: Terrorists shot 2 people resident of UP, search operation started

शोपियां में फिर टारगेट किलिंग: आतंकियों ने UP निवासी दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, आतंकी पकड़ा

Tue, 18 Oct 2022 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 11:02 AM IST
सार

टारगेट किलिंग का निशाना बने दोनों की शिनाख्त कन्नौज जिले के मुनीष अहमद व सागर अली के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने इस मामले में एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Target Killing: Terrorists shot 2 people resident of UP, search operation started
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कश्मीर में 60 घंटे बाद फिर आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। सोमवार की देर रात लगभग साढ़े 12 बजे दक्षिण कश्मीर के शोपियां में उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की शिनाख्त कन्नौज जिले के मुनीष अहमद व सागर अली के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने इस मामले में एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर में सो रहे श्रमिकों पर आतंकियों ने पहले ग्रेनेड हमला किया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दो दिन पहले घर के बाहर कश्मीरी पंडित को मारी थी गोली

शोपियां जिले में ही आतंकियों ने दो दिन पहले 15 अक्तूबर को कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी। जिले के चौधरी गुंड इलाके में शनिवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट को उस समय गोली मार दी जब वह घर के बाहर अपने बगीचे की तरफ जा रहे थे। हमले को अंजाम देकर आतंकी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पूरण भट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस लक्षित हत्या की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर (केएफएफ) ने ली है।


इस बर्बरतापूर्ण हमले के बाद घाटी में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि हर बार कश्मीरी पंडितों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed