फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tanker returned mentioning go india go back

कश्मीर : उपद्रवियों ने तेल टैंकरों पर देश विरोधी नारे लिखकर वापस भेजा

Fri, 16 Sep 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 16 Sep 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
tanker returned mentioning go india go back
टैकंर - फोटो : Amar Ujala
 घाटी में भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने ताजा 72 घंटे बंद की कॉल की थी,जो कि वीरवार खत्म को खत्म हुई। इसके साथ ही 200 टैंकरों को बनिहाल से जम्मू के लिए रवाना किया जा सका, लेकिन टैंकर चालकों के लिए मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन


वीरवार को किसी टैंकर पर हमले आदि की खबर तो नहीं आई, लेकिन घाटी से जम्मू पहुंचे एक टैंकर पर हरे रंग के पेंट से प्रदर्शनकारियों ने ‘गो इंडिया गो बैक’ लिखा था। आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक टैंकर जम्मू भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इस खबर के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है और फिलहाल तेल की सप्लाई घाटी के लिए जारी रखेगी जाएगी।  

 

खौफ में टैंकर चालक, बमुश्किल बची जान

tanker returned mentioning go india go back
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिस टैंकर पर गो इंडिया गो बैक लिखकर भेजा है, उसका चालक काफी सहमा हुआ था।

बमुश्किल से जिंदा लौटने की खैर मना रहा है। सिंह ने इस बात का अफसोस जताया है कि खन्नाबल, बिजबिहाड़ा, अवंतीपोरा, शोपियां और पंपोर में टैंकर चालकों पर हमले होते रहे हैं। सरकार की ओर से इन केंद्र पर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। 

यह जानकारी चालक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लौटने पर दी है। सिंह के मुताबिक वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए। उन्होंने सरकार से पुख्ता सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed