{"_id":"57daba4f4f1c1b0d27d4782b","slug":"tanker-returned-mentioning-go-india-go-back","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर : उपद्रवियों ने तेल टैंकरों पर देश विरोधी नारे लिखकर वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर : उपद्रवियों ने तेल टैंकरों पर देश विरोधी नारे लिखकर वापस भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
टैकंर
- फोटो : Amar Ujala
घाटी में भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने ताजा 72 घंटे बंद की कॉल की थी,जो कि वीरवार खत्म को खत्म हुई। इसके साथ ही 200 टैंकरों को बनिहाल से जम्मू के लिए रवाना किया जा सका, लेकिन टैंकर चालकों के लिए मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं।
वीरवार को किसी टैंकर पर हमले आदि की खबर तो नहीं आई, लेकिन घाटी से जम्मू पहुंचे एक टैंकर पर हरे रंग के पेंट से प्रदर्शनकारियों ने ‘गो इंडिया गो बैक’ लिखा था। आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक टैंकर जम्मू भेजे गए हैं।
इस खबर के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है और फिलहाल तेल की सप्लाई घाटी के लिए जारी रखेगी जाएगी।

Trending Videos
खौफ में टैंकर चालक, बमुश्किल बची जान
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिस टैंकर पर गो इंडिया गो बैक लिखकर भेजा है, उसका चालक काफी सहमा हुआ था।
बमुश्किल से जिंदा लौटने की खैर मना रहा है। सिंह ने इस बात का अफसोस जताया है कि खन्नाबल, बिजबिहाड़ा, अवंतीपोरा, शोपियां और पंपोर में टैंकर चालकों पर हमले होते रहे हैं। सरकार की ओर से इन केंद्र पर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई।
यह जानकारी चालक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लौटने पर दी है। सिंह के मुताबिक वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए। उन्होंने सरकार से पुख्ता सुरक्षा की मांग की है।