{"_id":"65931ccd2466e4549c026e57","slug":"taekwondo-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-273519-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप... जम्मू-कश्मीर 24 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप... जम्मू-कश्मीर 24 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 19वीं राष्ट्रीय आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में जम्मू-कश्मीर 24 स्वर्ण पदक के साथ समग्र रूप से तीसरे स्थान पर रहा। ऑल जेएंडके ताइक्वांडो एसोसिएशन (एजेकेटीए) ने 27 से 29 दिसंबर तक राउरकेला (ओडिशा) में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें छह लड़कियों सहित पूरे प्रदेश से 22 प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में गीतांश ठाकुर, नामिका महाजन, सिमरन, आध्या गुप्ता, हिमाद्री राणा, हार्दिक गुप्ता, कार्तिक ठाकुर, पवनीत कौर, हसीब इम्तियाज शाह, वीरादित्य बडयाल, वासु राठौड़, आदित्य शर्मा, हाजिक बिन अब्दुल हामिद, सायांश भट्ट, स्पर्श, संतुष्टि और विक्रम सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। सचिन ठाकुर, आयुष महाजन, सुधीर राठौड़ और भाविन ठाकुर ने रजत जबकि शौर्य शर्मा ने कांस्य पदक जीता। टीम का नेतृत्व मुख्य कोच मुकेश ठाकुर, सहायक कोच सचिन कुमार और टीम मैनेजर भाविन ठाकुर ने किया।
सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी के लिए जेएंडके टीम चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से ट्रायल और स्क्रीनिंग के बाद 14 सदस्यीय जेएंडके सब जूनियर तीरंदाजी टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के रायपुर में चार से 13 जनवरी तक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लड़कों की टीम में अभिनव बख्शी, प्रणव कुमार, ऋषि टी कुमार, नितीश बावा, नक्षम सिंह, ओमकारा और यश गुप्ता शामिल हैं। लड़कियों में एताशा भट्ट, स्मृति शर्मा, मान्या शर्मा, भाव्या संधू और अंजलि शर्मा हैं। टीम के अधिकारी अनंत व विशाल हैं। मौके पर डिविजनल स्पोर्ट्स अफसर (डीएसओ) बलजिंदर सिंह, सदस्य जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल व तीरंदाजी एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महासचिव सुनील शर्मा, मैनेजर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एमए स्टेडियम सूरज भान सिंह, मैनेजर ग्रीन फील्ड्स अनिल शर्मा, सीनियर कोच अनिल बढेरा मौजूद रहे।