{"_id":"888ec12e6d2f13620e0cace2ea07ba94","slug":"swine-flu-alert-to-hospitals-after-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से मौत के बाद अस्पतालों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से मौत के बाद अस्पतालों में अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के तीनों खित्तों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पाजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों पर जिला अस्पतालों में चार और ब्लाक स्तर पर दो आइसोलेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जीएमसी में आइसोलेट यूनिट को मजबूत कर लिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डाक्टर बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार सभी सीएमओ और बीएमओ को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग को मजबूत के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। रियासत में स्वाइन फ्लू का दायरा बढ़ने के बाद जम्मू एयरपोर्ट पर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। रियासत के प्रवेश द्वार लखनुपर की पीएचसी में जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सीएमओ और बीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
संभागीय स्तर पर जीएमसी जम्मू के चोपड़ा नर्सिगिं होम में आइसोलेट यूनिट में सैंपल लेने के प्रबंध किए गए हैं। जम्मू संभाग से अभी तक छह मामले जांच के लिए जा चुके हैं, जिसमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जम्मू एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सड़क मार्ग से पड़ोसी राज्य पंजाब, दिल्ली आदि से हजारों यात्रियों का आवागमन हो रहा है। पंजाब में भी कई लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों में स्वाइन फ्लू से पीडि़तों की संख्या बढ़ने के बाद राज्य में भी ऐसी संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।
अब तक कश्मीर संभाग ज्यादा प्रभावित रहा है। इसके बाद लद्दाख में भी कई मामले पाजिटिव आ चुके हैं। राहत यह है कि जम्मू में अभी तक कोई पाजिटिव मामला नहीं आया है। जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संदिग्ध मरीजों की सेहत को गंभीरता से लिया जा रहा है।