फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suv falls into deep gorge in samba jammu kashmir five died and one injured 

सांबा में हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, पांच लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया दुख

Sun, 06 Mar 2022 11:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

सांबा में गहरी खाई में एसयूवी के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
suv falls into deep gorge in samba jammu kashmir five died and one injured 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में उधमपुर-सांबा मार्ग पर मानसर क्षेत्र के पास शनिवार सुबह इनोवा वाहन खाई में गिरने से बेटा, बेटी व दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मानसर के पास जमोड़ा क्षेत्र में हुए हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सांबा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी लोग कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले थे। इनमें से चार लोग अनंतनाग के सरपंच मुश्ताक अहमद के पिता, मां, भाई और बहन शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना सुबह 6.30 बजे मिली। बताया जा रहा है कि इनोवा कार जेके 01यू-2233 में सवार होकर छह लोग पंजाब के अमृतसर से अनंतनाग लौट रहे थे। सांबा से उधमपुर सड़क पर जमोड़ा के पास पहुंचते ही वाहन बेकाबू होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सरपंच मुश्ताक अहमद के पिता गुलजार अहमद (60) निवासी अनंतनाग, मां जारा बेगम (58), भाई मोहम्मद इकबाल (30), बहन मसरत जान (20) और एक अन्य मोहम्मद अकबर की मौके पर मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम ने घायल वाहन चालक शब्बीर अहमद (22) को बाहर निकाल फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


रेस्क्यू दल ने एक-एक कर सभी शव निकालकर जिला अस्पताल शव गृह पहुंचाए। जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बताया कि मरने वालों में चार लोग अनंतनाग से सरपंच के रिश्तेदार हैं। शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे। जिला उपायुक्त ने मरने वालों के परिजनों के लिए एक-एक लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये रेडक्रॉस फंड से देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर जताया दुख

प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मानसर में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'सांबा के मानसर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed