{"_id":"61ba2df0c5e9ac4c5c503b1c","slug":"suspicious-suitcase-found-on-srinagar-highway-traffic-remained-closed-for-a-long-time-there-was-chaos-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध सूटकेस मिला, काफी देर तक आवाजाही रही बंद, हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध सूटकेस मिला, काफी देर तक आवाजाही रही बंद, हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा
Wed, 15 Dec 2021 11:59 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:59 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन पीडी नित्या ने बताया कि थाना रामबन को सूचना मिली थी कि मेहाड़ के पास हाईवे पर एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वार्ड को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
रामबन में बैग की जांच करते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के मेहाड़ में बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध सूटकेस मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चंद्रकोट और रामबन के बीच हाईवे पर यातायात बंद कर दिया। इस अवधि के दौरान रामबन से गूल और बनिहाल तक यातायात राजमार्ग पर चलता रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन पीडी नित्या ने बताया कि थाना रामबन को सूचना मिली थी कि मेहाड़ के पास हाईवे पर एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वार्ड को मौके पर बुलाया।
सूटकेस की पूरी सावधानी से जांच की। एसपी ने कहा कि इसमें कपड़ों के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। चलती गाड़ी से किसी यात्री का बैग शायद हाईवे पर गिर गया हो, ऐसी संभावना की जा रही थी। राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया।