{"_id":"6385105bf095147b871d1980","slug":"suspicious-movement-of-drone-seen-again-on-samba-ib-security-forces-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर फिर दिखी ड्रोन की संदिग्ध हलचल, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बल सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर फिर दिखी ड्रोन की संदिग्ध हलचल, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बल सतर्क
Tue, 29 Nov 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:17 AM IST
सार
सांबा जिले में पड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से संदिग्ध ड्रोन की हलचल दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं। इससे कुछ दिन पहले विजयपुर के छन्नी मनासां में ड्रोन से पैकेट फेंका गया था, जिसमें हथियार, आईईडी व नकदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे स्थानीय लोगों ने ड्रोन की हलचल देखी। सूत्रों के अनुसार देर शाम आसमान पर लाल पीले रंग की वस्तु जाती दिखाई दी। माना जा रहा है कि यह ड्रोन की हलचल थी। यह ड्रोन राजपुरा से बंई नाले की ओर निकलने की सूचना है।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले भी इसी तरह से ड्रोन की हलचल रही है। गत दिनों विजयपुर के छन्नी मनासां में ड्रोन से पैकेट फेंका गया था, जिसमें हथियार, आईईडी व नकदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले 25 नवंबर को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की घुसपैठ कर गिराए गए हथियारों की खेप को पुलिस ने बरामद कर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया था। विजयपुर इलाके के स्वांखा मोड़ के पास बदाली गांव के खेत में गिराया गया एक पैकेट पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
जिसमें आईईडी (डेटोनेटर के साथ), चीन में बनी दो पिस्टल व भारी मात्रा में गोलियां, सफेद केमिकल से भरी एक बोतल तथा पांच लाख भारतीय रुपयेथे। माना जा रहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियारों तथा पैसे की खेप सीमापार से भेजी गई थी।
सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया था कि स्थानीय लोगों ने स्वांखा मोड़ के पास बदाली गांव के एक खेत में एक पैकेट पड़ा देखा इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पैकेट के साथ एक रस्सी भी बंधी हुई है।
इस पर ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की आशंका पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि पैकेट में विस्फोटक है। सावधानीपूर्वक पैकेट को खोला गया तो उसमें दो डेटोनेटर के साथ दो आईईडी, चीन में बनी दो पिस्टल, चार मैगजीन, 60 गोलियां, सफेद रंग के केमिकल से भरी एक बोतल, एक कलाई घड़ी तथा पांच लाख रुपये थे।