फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspicious death

Jammu News: बी फार्मेसी के छात्र की होटल में संदिग्ध मौत

विज्ञापन
suspicious death
जम्मू। शहर के अप्पर गुम्मट स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था। जो उत्तर प्रदेश के मेेरठ स्थित एक निजी विश्विद्यालय में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ एक होटल में रुका हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजाज अहमद दो अन्य दोस्तों के साथ वीरवार रात होटल में रुका। उसके दोनों दोस्तों में से एक अखनूर का रहने वाला है और दूसरा राजोरी का। यह दोनों भी उसी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। एक बीकाॅम और दूसरा बी फार्मेसी करता है। सिटी पुलिस थाने के थाना प्रभारी मोहिंदर सिंह ने बताया कि ये तीनों वीरवार रात को होटल में रुके थे। अजाज के साथ अन्य युवकों ने बताया कि देर रात पहुंचने की वजह से वह होटल में रुके थे। रात को होटल में ही खाना खाया। तभी अजाज को सीने में दर्द उठा और उसने एक टेबलेट खाई। इसके बाद वह सो गया। शुक्रवार सुबह जब उसे उठाया तो वह उठा ही नहीं। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। इसे लेकर 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed