फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious activity on the international border, Pakistani Rangers fired on Indian soldiers

घुसपैठ की साजिश नाकाम: आईबी पर अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की नापाक हरकत, बीएसएफ ने घुसपैठियों को फायरिंग कर खदेड़ा

Mon, 13 Jun 2022 09:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 09:25 PM IST
सार

अरनिया सेक्टर में तैनात जवानों को सीमा पर कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी। जब उन्होंने इसकी खोजबीन और तलाशी लेनी चाही तो बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
Suspicious activity on the international border, Pakistani Rangers fired on Indian soldiers
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : SELF

विस्तार

अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। रविवार की रात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने फायरिंग कर संदिग्धों को खदेड़ दिया। सोमवार सुबह इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पिछले सप्ताह इसी सेक्टर में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक ड्रोन को फायरिंग कर खदेड़ दिया था। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षाबल के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अरनिया सेक्टर में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तान की पासवान पोस्ट के नजदीक भारतीय क्षेत्र में पिलर नंबर-62 के पास बीएसएफ जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान आईबी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से भारतीय जवानों पर टॉर्च की रोशनी की गई। बीएसएफ जवानों ने संदिग्धों को चेतावनी दी तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


बीएसएफ ने तत्काल जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं जिसके बाद घुसपैठिए भाग खड़े हुए। पाकिस्तान रेंजर्स सामान्य तौर पर इस इलाके में पेट्रोलिंग नहीं करते, लेकिन अचानक रात के समय पेट्रोलिंग को संदिग्ध हरकत माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कवर फायर किया गया। बताते हैं कि बीएसएफ की कार्रवाई के बाद जवानों और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि, बीएसएफ की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोमवार सुबह बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाए जाने के साथ की गई तारबंदी की जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार साजिशें रच रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद लगातार घुसपैठ कराने की साजिश में जुटा हुआ है।  29 मई के बाद से तीन बार आईबी पर घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं। हालिया घटना में 9 जून को अरनिया एवं आरएस पुरा सेक्टर के मध्य जय किशन पोस्ट के पास ड्रोन नजर आया था जिसे बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ दिया था। इससे पहले दो जून को कानाचक में बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ा था। ड्रोन से तीन चुंबक लगी आईईडी गिराई गई थीं। ये तीनों आईईडी प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में थीं। तीनों आईईडी में टाइमर लगा हुआ था। उधर 29 मई को कठुआ जिले के राजबाग इलाके में पुलिस ने ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन के साथ सात स्टिकी बम और कई अंडर बैरल ग्रेनेड (यूबीजी) बरामद किए थे।        
 

नवंबर 2019 में सीमा पार से हुआ था संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान की ओर से वर्ष 2019 के नवंबर में अरनिया सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया गया था। संघर्ष विराम जारी रखने के लिए बीएसएफ व पाक रेंजर्स के मध्य कई बार फ्लैग मीट के दौरान शांति बनाए रखने की चर्चा के बाद भी पाक की ओर से कभी ड्रोन तो कभी घुसपैठ कराए जाने का प्रयास किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed