फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspected terrorists shot dead a 39-year-old man in Babagund area of Handwara, Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा के बाबागुंड में आतंकियों ने की फल कारोबारी की हत्या

Tue, 28 May 2019 02:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 May 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Suspected terrorists shot dead a 39-year-old man in Babagund area of Handwara, Jammu & Kashmir
सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के बाबागुंड में आतंकियों ने एक फल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि मृतक हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी था। समर्पण करने के बाद उसने फलों का कारोबार शुरू कर दिया था। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। 

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम आतंकियों ने बाबागुंड में घर के बाहर अब्दुल मजीद शाह को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तो वे घायल पड़े मजीद को आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आतंक का रास्ता छोड़ने के बाद मजीद इन दिनों फलों का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में मजीद की आतंकियों ने हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गत मार्च में बाबागुंड में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी जो तीन दिनों तक चली थी। इसमें दो आतंकी मार गिराए गए थे। चार सीआरपीएफ जवान व दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। एक नागरिक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed