{"_id":"577c0b5d4f1c1b6e697fb53b","slug":"suspected-terrorist-near-the-jammu-punjab-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से दिल्ली गए तीन वाहनों में सवार हैं खूंखार आंतकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से दिल्ली गए तीन वाहनों में सवार हैं खूंखार आंतकी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
pakistan border
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और जम्मू कश्मीर नेशनल हाइवे पर संदिग्ध आतंकियों को तीन अलग-अलग कारों में घूमते हुए देखा गया है। दिल्ली की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर को इसे लेकर अलर्ट भेजा है।
इसके बाद जम्मू में सभी नाकों पर जांच तेज कर दी गई है। जम्मू में भी अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार हैं। आतंकियों की संख्या चार से पांच बताई गई है।
अलर्ट में कहा गया है कि इन कारों में एक जम्मू-कश्मीर नंबर की है और दो कारें पंजाब नंबर की हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर नंबर की स्विफ्ट डिजायर, पंजाब के नंबर की रेनॉल्ट और बलेरो को पंजाब बार्डर के पास देखा गया है। इन कारों में चार से पांच संदिग्ध आतंकी हैं, जो पंजाब से जम्मू में घुस सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसके पहले भी हाल ही में जम्मू कश्मीर नंबर की एक संदिग्ध कार को लेकर पंजाब और जम्मू को अलर्ट जारी किया गया था। जम्मू के आईजी दानेश राणा ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की ओर से लगातार आतंकियों और संदिग्धों को लेकर इनपुट जारी किए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी नाकों पर जांच कड़ी कर दी है और जम्मू में अलर्ट जारी किया हुआ है। पुलिस की सुरक्षा को लेकर पैनी नजर है। अमरनाथ यात्रा को लेकर पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।