{"_id":"5fd9afe854440f794c71b28f","slug":"suspected-terrorist-arrested-in-pulwama-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Wed, 16 Dec 2020 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
terrorists
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकी के पास से एक एके-47 भी बरामद हुई है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा सबक सिखाया है। नौशेरा सेक्टर के सामने एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो सैनिकों को मार गिराया है।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार रात भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में करीब छह घंटे तक गोलाबारी कर सुरक्षा बांध बनाने के काम को प्रभावित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे जैसे ही सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू हुआ तो पाकिस्तान की 25 चिनाब के सैनिकों ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलीबारी शुरू कर दी, जो तड़के चार बजे तक जारी रही। इस दौरान छोटे-बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
Trending Videos
वहीं, सातवें चरण के मतदान के तहत ब्लॉक आरएस पुरा व सुचेतगढ़ में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वह वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें।
ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में ऐसी पंचायतें भी हैं जहां सरपंच तथा पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनका परिणाम बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते प्रभावित रहते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से रिक्त स्थानों पर भी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि गोलाबारी की आशंका के चलते मतदाता मतदान कर सकें।
ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में ऐसी पंचायतें भी हैं जहां सरपंच तथा पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनका परिणाम बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते प्रभावित रहते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से रिक्त स्थानों पर भी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि गोलाबारी की आशंका के चलते मतदाता मतदान कर सकें।