फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspected of sub-inspector recruitment scam goes Underground, may soon be a big disclosure

Jammu kashmir News : सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के संदिग्ध हुए अंडरग्राउंड, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Mon, 13 Jun 2022 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 05:03 AM IST
सार

पूछताछ के डर से अपने इलाके छोड़े, अखनूर लाइब्रेरी का मालिक भी गायब। गृह विभाग ने भर्ती में घोटाले की आशंका पर जांच शुरू की। 40 करोड़ रुपये तक युवाओं से लेने का अंदेशा, कइयों ने पैसे देने के लिए जमीन बेची। 

विज्ञापन
suspected of sub-inspector recruitment scam goes Underground, may soon be a big disclosure
scam - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की आशंका पर समिति ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में अहम खुलासा किया जा सकता है। दूसरी तरफ इस घोटाले में जिन लोगों के शामिल होने का शक है, वह भूमिगत (अंडरग्राउंड) हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अखनूर की एक लाइब्रेरी का मालिक भी गायब है। एक अन्य शख्स भी भूमिगत है, जिसके द्वारा कई उम्मीदवारों से करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लेने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अखनूर उपजिले के चयनित एसआई सूची में सबसे अधिक उम्मीदवार हैं। अखनूर क्षेत्र के एक रिटायर बीएसएफ अफसर द्वारा करोड़ों रुपये लेने का शक है, जो भूमिगत हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र के कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जमीन बेचकर पैसा दिया है। किसी ने 15 लाख तो किसी ने 20 लाख रुपये तक दिए हैं। कई उम्मीदवारों ने अपनी संपत्तियां बेचकर और घर गिरवी रखकर पैसे दिए हैं। बता दें कि भर्ती में धांधली की आशंका पर उप राज्यपाल ने गृह विभाग के आयुक्त सचिव के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन


आरोप लगाए गए हैं कि चयन सूची में कई परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के 3 से 4 युवा चयनित हुए हैं। कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास फर्जी डिग्री है या फिर वे चयनित होने के काबिल नहीं थे, फिर भी उनका चयन हो गया। इतना ही नहीं अखनूर की एक लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले 60 अभ्यर्थियों के अंक 120 से अधिक आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के घेरे में पुलिसकर्मी भी
सूत्रों का कहना है कि एसआई भर्ती घोटाले में कई पुलिसकर्मी भी शक के घेरे में हैं। जम्मू शहर के एक पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल पर भी शक की सुई है, जबकि पुलिस महकमे के एक एएसआई के तीन से चार रिश्तेदारों का चयन सूची में होना भी शक के घेर में है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अखनूर और मुट्ठी इलाकों में एसआई भर्ती का पेपर लीक होने का अंदेशा है। जांच टीम पुलिस के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। 


जल्द पूरी होगी जांच
जांच शुरू कर दी गई है। अलग-अलग पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि भर्ती में क्या, कुछ हुआ है। इसमें जो भी आरोपी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
- आर के गोयल, गृह सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed