{"_id":"68d8cce720205ed2c40a8272","slug":"suspected-drone-movement-near-ib-in-j-k-s-samba-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत, BSF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत, BSF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Sun, 28 Sep 2025 11:21 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:21 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन के संदिग्ध मूवमेंट के बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन करालियां गांव के ऊपर देखा गया था, जिससे हथियार या नशे की तस्करी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन सुबह 6:30 बजे रामगढ़ सेक्टर के करालियां गांव के ऊपर मंडराता हुआ देखा गया, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ियों ने तुरंत गांव और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से हथियार या नशे के पदार्थ गिराए नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन