{"_id":"db81c51953567975df3c91adbfd0201a","slug":"support-from-a-school-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों मे बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। स्कूलों में बच्चों की संख्या जस की तस है। इसका मुख्य कारण शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पद का रिक्त होना है।
विज्ञापन
अभिभावक उन्हीं स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं, जहां पर्याप्त शिक्षक हों। सीमावर्ती गांव मदून कैंप में प्राइमरी स्कूल है। सरपंच दर्शन चौधरी के अनुसार विभाग की ओर से यहां पर एक शिक्षिका को नियुक्त किया गया है। उनके अनुसार यदि उक्त शिक्षिका को कोई जरूरी काम पड़ जाए या किन्हीं स्थितियों में नहीं पहुंच पाएं, तो स्कूल का बंद होना स्वभाविक है।
विज्ञापन
सरपंच के अनुसार उन्होंने इस बाबत जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत करवाया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। इसकी वजह से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि स्कूल के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन