{"_id":"e390c5d83943e8cc1e5db55fdf51c75e","slug":"supply-water-to-halt-a-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पानी सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पानी सप्लाई ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
रथाल क्षेत्र में एक माह से पानी की सप्लाई ठप है। सोमवार को गुस्साए लोगों ने पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में पहुंच कर अपना रोष प्रकट किया। सरपंच अमर सिंह, जगदीश राज, बशीर अहमद ने बताया कि कई बार एक्सईएन से समाधान करने की गुहार लगाने गए, लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं।
विज्ञापन
सप्लाई ठप होने से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिन में सप्लाई सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन