{"_id":"62b35971b220a6740260fcf2","slug":"supply-rspura-news-jmu262471437","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड मे नाम दर्ज करवाने के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड मे नाम दर्ज करवाने के लिए लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। उपजिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में लोगों द्वारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद लोगों के नाम दर्ज नहीं हो पाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव वडियाल काजिया के विजय कुमार ने बताया कि एक वर्ष से गांव के डीलर द्वारा राशन कार्ड में आधार लिंक नहीं होने से राशन नहीं मिल पाया। आरएस पुरा में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पुराने राशन कार्ड की कॉपी सहित अन्य परिजनों के आधार कार्ड की कॉपी देने पर राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया गया। बाद में वहां मौजूद कर्मियों द्वारा जमा कराए दस्तावेज गुम होने के लिए कहने पर दोबारा जमा कराने के बाद कई चक्कर लगाने पर आज तक अनदेखी की जा रही है।
गांव मरालिया के रमेश लाल ने बताया कि बेटे का नाम राशन कार्ड में सही नहीं होने पर आधार कार्ड के मुताबिक नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने पर कई चक्कर लगाए जाने पर नाम सही नहीं किया गया। साइट नहीं चल रही, कार्यालय में मौजूद कर्मियों की ओर से कहा जाता है। गांव नंदपुर के प्रीतम लाल ने बताया कि कि बेटे की शादी होने पर बहु का नाम दर्ज कराने के लिए संबंधित तहसील से बहु का प्रमाणपत्र साथ लगाए होने पर नाम दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जाने के लिए कहा जाता है, लेकिन हालत यह है कि कई बार दस्तावेज जमा कराने पर लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे। ऐसे में हर दिन खाद्य आपूर्ति विभाग में लोग चक्कर काट रहे हैं कि उनका कार्य नहीं हो रहा।
विज्ञापन
-------
साइट में बदलाव किया जा रहा है, जिसके चलते दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि शीघ्र समाधान किया जाएगा।
-विपिन भगत, सहायक निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग