फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   supply offoce

पुलिस ने कालाबाजारी करने पर राशन जब्त किया

विज्ञापन
supply offoce
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव चंदू चक के राशन डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी करने पर पुलिस ने राशन जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार गांव चंदू चक के ग्रामीणों को राशन डीलर को पिछले माह राशन वितरित करना था। राशन का वितरण नहीं होने पर लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राशन डीलर सोमनाथ से पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि अभी उसने राशन मुख्य स्टोर से नहीं उठाया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि राशन डीलर ने राशन वितरण की पर्चियां काट दीं, जबकि लोगों को राशन वितरित नहीं किया गया। इस संबंध में पुलिस ने मुख्य राशन स्टोर पर जाकर नियुक्त अधिकारी से पूछताछ की, जिसमें पाया कि राशन वहां पर ही पड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 बैग आटा और 36 बैग चावल जब्त कर लिए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांव चंदू चक, अब्दुल्लियां और लाइया के ग्रामीणों ने शिकायतकर्ता की ओर से राशन डीलर सोमराज पंचायत हलका चंदू चक और लाइया ने मुफ्त राशन वितरित किया है, लेकिन भुगतान राशन वितरित नहीं की। शिकायतकर्ता और राशन डीलर सोमराज ने सरकारी राशन की कालाबजारी की। इस मामले में धारा 409 आईपीसी, 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने राशन डीलर से पूछताछ करने के उपरांत मुख्य राशन स्टोर से राशन बरामद किया गया। जो चंदू चक के डीलर का वहां पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खाद्य आपूर्ति विभाग से मिलीभगत से होता है ऐसा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस राशन डीलर के नाम राशन स्टोर होता है, वह अक्सर दूसरे व्यक्ति को राशन ग्रामीणों को वितरित करने के लिए दे दे देता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलीभगत होने पर ऐसा किया जाता है। यह भी एक कारण है कि इसी के चलते राशन की कालाबाजारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed