फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   super specialty hospital to become cancer institute in jammu,governor to lay stone on 14th sept

जम्मू-कश्मीर: सुपर स्पेशलिटी में बनेगा राज्य कैंसर संस्थान, 14 सितंबर को राज्यपाल रखेंगे नींव पत्थर

Tue, 10 Sep 2019 06:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 10 Sep 2019 06:42 PM IST
सार

  • प्रोजेक्ट के लिए मंजूर 120 करोड़ में से 43 करोड़ की राशि जारी 
  • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित होंगे

विज्ञापन
super specialty hospital to become cancer institute in jammu,governor to lay stone on 14th sept
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की भूमि पर शीघ्र 100 बिस्तर वाले राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण शुरू होगा। इसके केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 120 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। केंद्र ने लगभग 43 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी कर दी है। वित्तीय सहायता के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए विभाग सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक 14 सितंबर को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में एक कार्यक्रम में राज्य कैंसर संस्थान का नींव पत्थर रखेंगे। इसके साथ श्रीनगर में स्किम्स सौरा में एक राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण किया जाना है। 
विज्ञापन


राज्य कैंसर संस्थान में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, आईसीयू, पैलिएटिव केयर सर्विसेज, कैंसर पुनर्वास सेवाएं, कैंसर मनोरोग सेवा आदि यूनिट स्थापित किए जाएंगे। चार मंजिला इस भवन में अत्याधुनिक उपकरण में लीनियर एक्सलरेटर, पीईटी स्कैन, ब्रैकीथेरेपी, 4डी सीटी सिम्युलेटर के साथ-साथ पैथोलॉजी लैब आदि स्थापित किए जाएंगे। जम्मू में आधुनिक कैंसर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होने से रोगियों को विशेष रूप से पीईटी स्कैन सुविधा के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


राज्य कैंसर संस्थान की कवायद 2014 में शुरू की गई थी। जिसमें वर्ष 2018 के अंत में दोनों इंस्टीट्यूट को मंजूरी मिली थी। लेकिन जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में देरी हो गई। इस प्रोजेक्ट का नान कम्यूनिकेबल कंट्रोल आफ स्ट्रोक, डायबिटीज और कैंसर प्रोग्राम के तहत निर्माण किया जाना है। क्षेत्रीय कैंसर संस्थान जीएमसी के एचओडी व नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख की आबादी पर 150 कैंसर के मामले 
जम्मू कश्मीर में एक लाख की आबादी पर औसतन 150 कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी हैं जो अस्पतालों में रिपोर्ट नहीं हो रहे हैं। तंबाकू पदार्थों के सेवन से युवाओं में मुंह और गले (थ्रोट) के कैंसर की शिकायत बढ़ी है। जम्मू संभाग में हर साल कैंसर के करीब 2500 नए मामले आ रहे हैं। पुरुषों में मुंह, गले के बाद फेफड़े, फूड पाइप और मैदे का कैंसर सामान्य है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ी है। कैंसर के मामलों में जम्मू जिला सबसे आगे है। इसके बाद पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, सांबा आदि क्षेत्रों के लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। पिछले सात साल में राज्य के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 हजार कैंसर के मरीज भर्ती हुए हैं। 
Trending Videos

रियासत में कैंसर के मामले (यह रिपोर्ट 2018 में जम्मू-कश्मीर हाउस में पेश की गई)
2011    3057
2012    3288
2013    3157
2014    3940
2015    4275
2016    4976
2017    5731
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed