फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sunny Deol Border 2: Border-2 may be shot on LOC in Jammu and Kashmir, the film will be based on the 1971 war.

Sunny Deol Border 2: जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर शूट हो सकती है बार्डर-2, 1971 की जंग पर आधारित होगी फिल्म

Mon, 16 Dec 2024 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

सनी देओल की फिल्म 'बार्डर-2' की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 1971 की जंग पर आधारित होगी, जिसमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांज भी मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Sunny Deol Border 2: Border-2 may be shot on LOC in Jammu and Kashmir, the film will be based on the 1971 war.
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर-2 की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हो सकती है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान की 1971 की जंग पर आधारित है। इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांज भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग यूं तो नवंबर, 2024 में प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो सकी। अब नए वर्ष में इसे शूट किया जा सकता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में शूटिंग के लिए दो जगहों का चयन किया गया है। इसके लिए फिल्म निर्माताओं ने भारतीय सेना से अनुमति भी मांगी है। अभी तक अनुमति नहीं मिली है। फिल्म निर्माता जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधि दत्ता ने सेना के एक पूर्व मेजर से भी बात की है। वह दोनों को 1971 की जंग के बारे में जरूरी तथ्य बता रहे हैं, ताकि फिल्म बिल्कुल हकीकत की तरह लगे।
विज्ञापन


बता दें कि पहली फिल्म बाॅर्डर 1997 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी 1971 की जंग पर ही आधारित थी। पहला पार्ट राजस्थान में फिल्माया गया था, लेकिन दूसरा पार्ट देहरादून के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी शूट किया जा सकता है। संभव है कि कश्मीर और राजोरी-पुंछ में एलओसी पर इसकी शूटिंग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्माें की पूर्व में हुई है शूटिंगपिछले कुछ वर्षों में कश्मीर में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इनमें बजरंगी भाईजान, फितूर, हैदर, हाईवे, राजी, फैंटम, यह जवानी है दिवानी आदि शामिल हैं। 1990 से पहले कश्मीर बाॅलीवुड के लिए सबसे पसंदीदा जगह थी। यहां कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग हुई। कश्मीर की कली, जंगली, बाॅबी, कर्मा, सिलसिला, बेताव, हिना, कभी-कभी आदि फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed