फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sunder nagar, garbage problem

Jammu News: सुंदर नगर की सुंदरता पर गंदगी का लगा ग्रहण

विज्ञापन
sunder nagar, garbage problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। वार्ड-32 तालाब तिल्लो में जाते ही सुंदर नगर का एक बोर्ड नजर आता है। नाम के अनुसार वार्ड का यह एरिया सबसे सुंदर होना चाहिए, लेकिन हालात ऐसे हैं कि यहां पर चलना तक मुश्किल है। जगह-जगह गंदगी के ढेर मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। लोगों का तो रहना दूभर हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से इलाके को डंपिंग साइट बना दिया। आसपास इलाकों विशाल नगर, अमर कॉलोनी, जैन कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी का कूड़ा यहां फेंका जा रहा है। बारिश में गंदगी सड़क के बीच आ जाती है जिससे ट्रैफिक जाम लगता है। इसके अलावा कुत्तों की संख्या भी बढ़ गई है। आए दिन कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है।

शिकायत देने के बाद भी सुनवाई नहीं
रेणु डोगरी ने बताया कि पहले रोड के लिए बोलते रहे, जिसका काम कोरोना काल में शुरू हुआ और अब खत्म हुआ। इसी तरह गंदगी की समस्या है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा। प्रवीण शर्मा के अनुसार मानसून का मौसम शुरू है। ऐसे में मच्छर बढ़ेंगे। इसके बावजूद इलाके में सफाई नहीं करवाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed