फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sunday market resumes in srinagar

घाटी के संडे मार्केट में दिखी खरीदारों की रौनक

Mon, 13 Oct 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 13 Oct 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
sunday market resumes in srinagar

कश्मीर घाटी के लाल चौक स्थित बाजार में लगे संडे मार्केट के मौके पर रविवार को लोगों की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। लाल चौक के आसपास स्थित बाजार और बाजार के पास बने टूरिस्ट रिसेपशन सेंटर से लेकर हरि सिंह हाई स्ट्रीट तक लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली जो अपने और अपने परिवारवालों के लिए जरूरत भर का सामान खरीदते हुए नजर आये।

विज्ञापन


संडे मार्केट के मौके पर दुकानदारों ने बाढ़ के कारण बाजार और व्यापार में आयी भारी गिरावट के चलते  ग्राहकों को अपनी दुकानों की ओर आकर्षित करने के लिए अच्छा खासा डिस्कांउट भी रखा।
विज्ञापन


खरीदारी करने के लिए बड़गाम से अपनी पत्नी के साथ आये मुब्बशीर हुसैन ने कहा कि वह काफी दूर से सामान खरीदने के लिए लाल चौक में खास तौर पर आये हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण खराब हुए थोड़े बहुत सामान को कम दाम में लोगों को बेचा जा रहा है जो इस्तेमाल लायक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed