{"_id":"e35750db514ca926fdd7f03472576b27","slug":"sunanda-pushkar-death-cbi-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा पुष्कर मौत मामले की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की सीबीआई जांच हो
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित विस्थापितों के संगठन यूथ आल इंडिया कश्मीरी समाज ने सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग पर रविवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रधान पंडित आर के भट्ट ने कहा कि सुनंदा पुष्कर कश्मीरी मूल की बहादुर महिला थी और उनकी मौत की गुत्थी उलझी हुई है।
मौजूदा खुलासे में उनकी मौत जहर से होने की बात कही गई है। उनके आत्महत्या करने को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर के परिवार को न्याय देने के लिए मामले की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। प्रदर्शन में अजय सफाया ने भी विचार रखे।