{"_id":"59343d8b4f1c1b7873bdc876","slug":"summer-temperature-breaks-5-years-record-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकार्ड, पारा 45 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकार्ड, पारा 45 डिग्री के पार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जम्मू में तपती गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने जम्मू का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। 21 जून, 2012 को 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद यह सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
रियासत में कश्मीर समेत हर जगह पर भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। 12 जून, 1953 को जम्मू में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री पर रहा था, जो अब तक का आलटाइम रिकार्ड है। जम्मू में सुबह से ही प्रचंड गर्मी पड़ना शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, लू के थपेड़ों से बाहर निकलना मुश्किल होता गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में भी अच्छी-खासी गर्मी रही। श्रीनगर में वर्तमान में सामान्य तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन रविवार को यह 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री ऊपर 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में भी सामान्य से करीब पांच डिग्री ऊपर तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि, मौैसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। छह जून से रियासत का मौसम करवट बदलेगा। करीब दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन